उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

लंबे समय से राशन की कालाबाजारी की मिल रही शिकायत पर एसडीएम ने लिया एक्शन, अपनी टीम के साथ राइस मिल में मारा छापा

खबर शेयर करें -


लंबे समय से मिल रही राशन की कालाबाजारी की जानकारी के बाद एसडीएम ने इस पर एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह एसडीएम अजयवीर सिंह ने बहादराबाद की एक राइस मिल में अपनी टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान राइस मिल में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ।


मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम को बहादराबाद की प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद इस पर छापेमारी की ये कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद प्रेम राइस मिल की गोदाम को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव