उत्तराखण्ड रामनगर

रामनगर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला,अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -



रामनगर में तेंदुए ने घर के पास बगीचे में घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही तेंदुआ वहां से भाग निकला। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।


घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध निवासी प्रभा देवी (52) पत्नी सुरेंद्र कुमार घर के पास ही बगीचे में घास काटने गई थी। इस बीच घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया।


आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही गश्त शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव