उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली के सामने हुई 2 सांडो की लड़ाई, बुजुर्ग महिला समेत युवक हुआ चोटिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दो सांडो की लड़ाई के चलते दो लोग चोटिल हो गए बता दे कि यह मामला हल्द्वानी के कोतवाली के सामने का है यहां पर सांडों की लड़ाई में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों सांड लड़ते-लड़ते सड़क पर ही भागने लगे। इस भगदड़ के बीच में 1 बुजुर्ग महिला और एक युवक चोटिल हो गए कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों आवारा जानवरों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। लेकिन वह लड़ते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों जानवरों को सड़क से हटाया।


नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब हल्द्वानी शहर से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की नगर निगम और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव