
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 17 जून यानी आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 17 जून को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून यानी आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानी पर हल्की से मध्यम बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। राज्य के सेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा।
18 जून का weather update
मौसम विभाग की माने तो 18 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है। जबकि शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों तक ये सिलसिला जारी रहेगा।


