उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, CM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

खबर शेयर करें -

CM dhami attack on rahul gandhi

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है ।

CM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

राज्य के विभिन्न जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, सभी जिलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी हों, और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव