उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत ,1 घायल

खबर शेयर करें -

बदरीनाथ हाईवे के पास मूल्यागांव के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी महड़ के रूप में हुई। जबकि अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू का बेस अस्पताल श्रीकोट में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है दोनों युवक स्कूटी की सर्विसिंग कराकर श्रीनगर की ओर से देवप्रयाग की ओर जा रहे थे।

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवकों का रेस्क्यू किया।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव