उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सपा नेता की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

खबर शेयर करें -

fire-breaks-out-at-sp-leader-mateen-siddiquis-shop

हल्द्वानी में देर रात मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नाम की जूते-चप्पल की दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

सपा नेता मतीन सिद्दीकी की दुकान में लगी आग

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और आस-पास की दुकानों को आग की लपटों से बचा लिया, जिससे बहुत ज़्यादा नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है जिस दुकान में आग लगी थी वो दुकान सपा नेता मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी की है।

दुकान में सारा सामान जलकर खाक

आग लगने से दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। फायर सर्विस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को आस-पास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव