उत्तराखण्ड

नैनीताल में हादसा : खाई में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो कार, तीन की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें -
Accident एक्सीडेंट

नैनीताल से सडक हादसे की खबर सामने आ रही है. ओखलकांडा में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

खाई में गिरी बारातियों की कार

हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के खन्स्यु थाना क्षेत्र के ओखलकांडा में पटरानी के पास बारातियों से भरी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी

हादसे में तीन की मौत

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि सात घायल हैं. घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव