उत्तराखण्ड

उत्तराखंड -यहां संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, मौका पर पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के दुधली मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। दुधली रोड पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर थाना क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक युवक के मुंह और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। युवक की पहचान अमित कुमार निवासी दुधली रोडके रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव