उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने स्मैक के साथ युवक किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आज के समय में शहर में युवा वर्ग इस नशे की चपेट में तेजी से बढ़ता जा रहा है ना जाने इस नशे के चलते कितने घर तबाह हो गए और कितने युवा अपनी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं नशे को लेकर एक मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र का सामने आ रहा है। वनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को 6.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो उसने खुद को वनभूलपुरा निवासी आसिफ बताया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को स्मैक की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव