उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में गिरेगा तापमान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। वैज्ञानिकों ने 9 अक्टूबर के लिए देहरादून समेत तीन जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है।

9 अक्टूबर का मौसम अपडेट
मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को देहरादनू , नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। साथ ही 4200 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। बता दें बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में उसका असर देखने को मिलेगा। भूविज्ञानपढ़ें

10 और 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 10 अक्टूबर को भी प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि 11 अक्टूबर को प्रदेश के पहाड़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। साथ ही 3800 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव