उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने मेयर पद के लिए ठोकी अपनी दावेदारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट में आरक्षण आने के बाद से ओबीसी दावेदारों के काफी नाम सामने आ रहे थे इसके बाद अचानक ही न जाने ऐसा क्या हुआ कि हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट को ओबीसी आरक्षण से हटकर सामान्य कर दिया गया जिसके बाद बीजेपी हो या फिर कांग्रेस सभी में सियासी घमासान मच गया बता दे कि आज आज कांग्रेस के स्वराज आश्रम में निकाय चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल के समक्ष मेयर के दावेदारों और पार्षद के दावेदारों से राय शुमारी का दौर शुरू हुआ जिसमें कांग्रेस के मेयर के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए। हल्द्वानी में जहां विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी जिस किसी व्यक्ति को टिकट देगी पूरे कार्यकर्ता और वह स्वयं दिलो जान से उस व्यक्ति को चुनाव लड़ा कर हल्द्वानी नगर निगम का मेयर बनायेंगे। वहीं कांग्रेस से प्रबल दावेदार पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने मेयर पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी की है बड़ी संख्या में स्वराज आश्रम पहुंचे ललित ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके लंबे समय का संघर्ष आज पूरा होता दिख रहा है उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि टिकट उन्हीं को मिलेगा। वहीं राय शुमारी के लिए आए चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की राय पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को मेयर का टिकट दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव