उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-डीएम नैनीताल द्वारा ऑटो/ ई-रिक्शा के सत्यापन एवं सुरक्षित संचालन हेतु जारी sop के तहत एक संयुक्त प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा ऑटो/ ई-रिक्शा के सत्यापन एवं सुरक्षित संचालन हेतु जारी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुपालन में दिनांक 2 जुलाई 2025 को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में एक संयुक्त प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस प्रवर्तन अभियान में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी , गोपाल चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी; राहुल शाह, एसडीएम हल्द्वानी; जितेन्द्र सिंगवान, एआरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी; अपराजिता गैरोला, परिवहन कर अधिकारी; तथा नगर निगम एवं प्रवर्तन टीम के अधिकारी सम्मिलित रहे।

अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पर कुल 41 ऑटो रिक्शा चालकों के चालान किए गए तथा 14 ऑटो रिक्शा सीज़ किए गए जो SOP के मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।

SOP के अंतर्गत कुछ मुख्य सुरक्षा एवं जागरूकता बिंदुओं को विशेष रूप से प्रचारित किया गया। इनमें चालक सीट के पीछे आयरन रॉड लगाना, फोल्डिंग सीट प्रतिबंधित करना, तथा वाहन के अंदर मालिक/चालक का नाम, मोबाइल नंबर, परमिट की जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (112, 1091, 100, 108) का प्रदर्शन भी प्रत्येक ऑटो में आवश्यक है।

SOP के अनुसार, यात्रियों का चढ़ना-उतरना केवल बाईं ओर (सुरक्षित दिशा) से कराया जाना चाहिए तथा चालकों द्वारा यात्रियों विशेषकर महिलाओं, छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ शिष्ट और मर्यादित व्यवहार अपेक्षित है।

हल्द्वानी नगर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अनधिकृत संचालन पर नियंत्रण एवं सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा आगामी दिनों भी अभियान चलाया जायेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव