उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में नवम्बर की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वैज्ञानिकों ने 9 नवम्बर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

6 नवम्बर मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने 9 नवम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 6 नवम्बर को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 7 नवम्बर को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 9 नवम्बर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

वैज्ञानिकों की माने तो 8 नवम्बर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 3300 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना है। वहीं 9 नवम्बर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव