उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार के तहत पोक्सो व आईटी एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस ने पोक्सो एवं आईटी एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसपी क्राइम/यातायात जगदीश चन्द्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सैमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बेतालघाट में दर्ज मुकदमा संख्या 09/2026 में वांछित चल रहे 23 वर्षीय अभियुक्त को उसके निवास क्षेत्र च्यूनी चमकोट से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad