उत्तराखण्ड

पाटी नगर पंचायत में चला पवनदीप फैक्टर: जीजा नारायण लाल ने दर्ज की जीत, BJP को झटका

खबर शेयर करें -

 

Champaawat news

चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत चुनाव में इस बार इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। पवनदीप के जीजा और निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को मात दे दी है।

पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल ने BJP प्रत्याशी को हराया

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल भाजपा उम्मीदवार नवीन राम से 224 वोटों की बढ़त बनाए हुए थे। बढ़त सामने आने के बाद नारायण लाल की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने मतगणना पर सवाल उठाते हुए दोबारा गिनती की मांग कर दी। इसके बाद अब चौथी बार मतों की पुनर्गणना की गई। नतीजे सामने आने के बाद नारायण लाल की जीत का ऐलान कर दिया गया है।

सीएम धामी की विधानसभा सीट में दिलचस्प मुकाबला

बता दें पाटी नगर पंचायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसे में यहां का चुनावी मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी है। जानकारी के लिए बता दें चुनाव प्रचार के दौरान इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन भी अपने जीजा नारायण लाल के समर्थन में मैदान में उतरे थे। पवनदीप की लोकप्रियता का फायदा कही न कही निर्दलीय प्रत्याशी को मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव