उत्तराखण्ड

सावधान: 25 अगस्त को उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मानसून, संभलकर रहें

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर कहर बरपाने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

25 अगस्त को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने 25 अगस्त के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने आमजनमानस को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

26 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो 26 अगस्त को राज्य के पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 27 अगस्त को भी प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव