उत्तराखण्ड

मॉरीशस में रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ उत्तराखंड का युवक, बड़ी साजिश की आशंका!

खबर शेयर करें -

मॉरीशस में उत्तराखंड का युवक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। अल्मोड़ा निवासी धर्मेंद्र बिष्ट के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने पर परिवार वालों को शक है कि उनके साथ कोई बड़ी साजिश हुई है। परिवार ने अल्मोड़ा सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की है। अजय टम्टा ने इसको लेकर विदेश मंत्रालय को लेटर लिखा है।

मॉरीशस में रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ उत्तराखंड का युवक
दरअसल धर्मेंद्र बिष्ट मॉरीशस के एक प्रसिद्ध रेस्तरां में बतौर मैनेजर के रूप में कार्यरत है। 27 सितंबर 2026 से वो लापता हैं। उनकी बहन हेमा रौतेला देहरादून में रहती है। जिन्होंने भाई के गायब होने को एक साजिश बताया। साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए।

बहन ने बड़ी साजिश की आशंका जताई
हेमा रौतेला की माने तो उनका भाई धर्मेंद्र मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट तहसील के कुंथाड़ी गांव का रहने वाला है। मार्च 2025 से वो मॉरीशस में नौकरी कर रहा है। थाई फूड गैंग रेस्टोरेंट में वो 1.5 साल के सीनियर मैनेजर के पद पर है।

28 सितंबर को आया था कॉल
हेमा ने बताया कि 28 सितंबर को उनके पति के पास मॉरीशस से फोन आता है कि 27 सितंबर की शाम 5 बजे से धर्मेंद्र गायब है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह उनके भाई से मिलने चार लड़के आए थे।

चार युवक मिलने आए
जानकारी मिली है कि वे चारों शराब के नशे में धुत थे, वे जबरन मेरे भाई को उसके कमरे से अपने साथ मॉरीशस की ‘पॉइंट नेचुरल’ नाम के समुद्री किनारे बीच पर ले गए. इन चारों लड़कों का नाम आयुष बिष्ट, गौरव मेहता, भूपेंद्र राणा और राहुल राणा है. मेरा भाई इनमें से सिर्फ आयुष बिष्ट को जानता था, बाकी तीनों को वह ठीक से पहचानता भी नहीं था और वे उसके रेस्टोरेंट में काम भी नहीं करते थे.

-हेमा रौतेला, धर्मेंद्र की बहन

समुद्र किनारे से गायब हो गया
इसके बाद वो से समुद्र किनारे से हो गया। हेमा का कहना है कि धर्मेंद्र का मोबाइल फोन और कपड़े आयुष बिष्ट के पास मिले हैं।

परिजनों ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से मदद की गुहार लगाई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके भाई धर्मेंद्र की जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसकी जांच हो।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

हमने नई दिल्ली में स्थित रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा जी से भी सीधी बात की है और उन्हें इस पूरे केस को व्यक्तिगत रूप से फॉलो करने के निर्देश दिए हैं. विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास मॉरीशस के स्थानीय पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि धर्मेंद्र बिष्ट की तलाश में कोई ढिलाई न बरती जाए और यदि इस मामले में कोई साजिश या आपराधिक पहलू है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जाए. हमारी सरकार और विदेश मंत्रालय परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और हर संभव मदद की जा रही है.
अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव