
देहरादून की दून यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने हॉस्टल की मेस के खाने को लेकर देर रात जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि मेस में परोसे गए खाने में कीड़े मिले, जिसके बाद छात्राओं में नाराजगी फैल गई।
भौगोलिकसंदर्भ
छात्राओं ने किया VC के आवास का घेराव
खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराज छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्राएं एकजुट होकर यूनिवर्सिटी की कुलपति (VC) के आवास के बाहर पहुंचीं और वहां जमकर हंगामा किया। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
छात्राओं ने की कार्रवाई की मांग
देर रात खाने में कीड़े मिलने की बात सामने आने के बाद छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया। छात्राओं ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मेस के खाने की गुणवत्ता में सुधार की मांग की
