उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट..

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों की प्रस्तावित 20 अगस्त की राज्यव्यापी हड़ताल फिलहाल एक दिन के लिए टाल दी गई है। देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की परिवहन आयुक्त के साथ हुई वार्ता में पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई, जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई है।

महासंघ के अनुसार, बैठक में तय बिंदुओं का लिखित कार्यवृत्त (मिनट्स) 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद शेष मांगों और सरकार के रुख के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

वार्ता के बाद महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से भी मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री की ओर से ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही बाकी मांगों पर भी निर्णय लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को राहत देगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव