उत्तराखण्ड

‘One Throttle, One Tribe’ Independence Day Ride & Meet 2026 का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े मोटरसाइकिल राइडिंग ग्रुप नैनिताल सुपरब्बाइकर्स द्वारा आयोजित “One Throttle, One Tribe – Independence Day Ride & Meet 2026” का आज भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे हल्द्वानी से हुई, जिसमें हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर, बरेली सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से 120 से अधिक राइडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राइडर्स ने हल्द्वानी से द लिची रिजॉर्ट, बैलपड़ाव, कालाढूंगी तक अनुशासित एवं सुरक्षित राइड की। पूरे मार्ग में राइडर्स ने यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एकजुटता और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग का संदेश दिया। राइड को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में राइड मार्शल्स ध्रुव जोशी, कार्तिक डोभाल, सुशांत एवं आभास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिजॉर्ट पहुंचने के बाद ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात राइडर्स के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें Push-up Challenge, Tug of War Challenge और Motorcycles आधारित Fun Quiz प्रमुख रहे। इन गतिविधियों में राइडर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

पूरे कार्यक्रम की मेजबानी मोहित फुलेरा ने शानदार अंदाज में की, जिन्होंने अपनी ऊर्जा और प्रभावी प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण The Weekend Plan Band की लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस रही। बैंड के सदस्यों आदित्य बिष्ट, अंकित पंतोला, अजितेश तम्ता, अंकित पाठक, परिक्षित अग्रवाल एवं शिवांकर आर्या ने शानदार प्रस्तुति देकर राइडर्स और उपस्थित अतिथियों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के यादगार पलों को कैमरे में कैद करने की जिम्मेदारी फोटो-वीडियो मेकिंग वॉलंटियर्स तारिक अंसारी एवं आदित्य उपाध्याय ने संभाली। दोनों ने पूरे आयोजन के महत्वपूर्ण क्षणों को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से संजोया।

आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पार्टनर्स का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। Gifting Partners – Motul एवं Bikers Hub by Raman, Health Partners – Twomoms एवं Manico Harvest तथा Hydration Partner – Elite by Suroor ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मोटरसाइकिल राइडिंग को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि सुरक्षित एवं जिम्मेदार राइडिंग, भाईचारे, अनुशासन और राइडिंग कम्युनिटी की एकजुटता को मजबूत करना भी है।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन शिवांकर आर्या, देवेश पांडे, ध्रुव जोशी, रमन सेठी, जतिन आर्या, परिक्षित अग्रवाल एवं अमन खरबंदा द्वारा किया गया।

आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी 120+ राइडर्स, बरेली एवं अन्य शहरों से पहुंचे राइडर्स, राइड मार्शल्स, होस्ट, फोटो-वीडियो वॉलंटियर्स, सहयोगी संस्थानों, पार्टनर्स एवं पूरी नैनिताल सुपरब्बाइकर्स फैमिली का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और उत्साह से स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन यादगार और सफल बन सका।

“One Throttle, One Tribe” — एक जुनून, एक परिवार और एकजुट राइडर्स की पहचान।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव