
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
हल्द्वानी। बरेली रोड पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बुधवार को प्रधान के समर्थन में पहुंचे प्रधान संगठन के पदाधिकारी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रमेश जोशी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने गाड़ी हटाने को हुए विवाद के बाद उनके साथ मारपीट कीजिससे उन्हें और उनके परिजनों को चोटें आईं हैं। प्रधान संगठन द्वारा प्रधान के साथ हुई मारपीट के कृत्य पर नाराजगी जताते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। धरने पर बैठे लोगों द्वारा कहा गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में गंगोत्री देवी, जीवंती देवी, पूजा बिष्ट, मनोज जोशी, पार्षद रईस अहमदपुर गुड्डू, बालम सिंह बिष्ट, किशन सिंह , आदि शामिल थे।


