उत्तराखण्ड

हादसे का शिकार हुई सांसद अनिल बलूनी की कार, पहाड़ से गिरा भारी बोल्डर, चमोली जा रहे थे

खबर शेयर करें -
anil-baluni-car-accident-totaghati-chamoli-landslide-update

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आज यानी शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार हो गए। अनिल बलूनी चमोली टनल हादसे से प्रभावित मजदूरों से मिलने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में उनकी कार पर बोल्डर गिर गया। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर

दरअसल चमोली के विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुके है। तो वहीं कई लोग घायल है। ऐसे में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी प्रभावितों से मिलने जा रहे थे। इसी बीच देवप्रयाग से पहले तोताघाटी के पास पहाड़ से उनकी गड़ी पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया।

गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बोल्डर सीधे कार से टकराया जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि सांसद और उनके साथ मौजूद लोगों को चोट नहीं आई। वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ऋषिकेश से चमोली जा रहा था काफिला

मिली जानकारी के अनुसार सांसद का काफिला ऋषिकेश से चमोली जा रहा था। प्रभावित लोगों से मिलने के साथ-साथ वो स्तिथि का जायजा लेने भा जा रहे थे।

दूसरी गाड़ी से चमोली रवाना हुए

हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद सांसद ने अफना दौरा रद्द नहीं किया। अब वो दूसरी गाड़ी से वह चमोली के लिए रवाना हो गए है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव