उत्तराखण्ड

रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव, एंबुलेंस से देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे

खबर शेयर करें -

 

jharkhand-cgl-exam-controversy-protest-ranchi-vidhansabha-gherao

झारखंड के रांची में PSC-SSC में धांधली के खिलाफ आदोंलन पर बैठे छात्रों का आज विधानसभा मार्च है। इसी बीच य़ुवाओं द्वारा विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग हटाकर छात्र आगे बढ़ रहे हैं। तो वहीं भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे हुए है। पुलिस ने हालांकि उन्हें हटा दिया है। 

राजनीति

रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव

मिली जानकारी के अनुसार देर रात से ही 5000 से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जमा हुए थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में छात्रों की संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में कई जगहों पर कंटीले तार लगाए गए है। साथ ही BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है। CCTV कैमरों, 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है।

विधानसभा के मेन गेट पर बैरिकेडिंग

तो वहीं विधानसभा के मेन गेट पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। साथ ही दो किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात हैं। प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई है।

बीते नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो से एक्टर पीयूष मिश्रा ने मुलाकात की। उन्होंने ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर छात्रों का हौंसला भी बढ़ाया।

छात्र ने कहा- जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम नहीं रुकेंगे

विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक छात्र ने कहा, “हमें यहां रोका गया है, लेकिन हम शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढ़ेंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम नहीं रुकेंगे। हमारी मांग है कि JSSC-CGL परीक्षा रद्द की जाए और इसकी CBI जांच कराई जाए।”

एंबुलेंस से देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे

भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ मेहतो भी एंबुलेंस से विधानसभा घेरने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके हाथ में शिबु सोरेन की तस्वीर देखी जा सकती है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव