उत्तराखण्ड

(NET-NEET)हल्द्वानी -कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ केंद्र सरकार का फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए बुद्धपार्क में पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट और नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने कहा कि जिन परीक्षाओं से देश के डॉक्टर और इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदार अधिकारी बनते हैं, अगर उन परीक्षाओं में ही इस तरह की धांधली होगी तो हमारा देश किधर जाएगा? कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव