उत्तराखण्ड

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पात! BJP के घर पर चढ़कर फाड़ा सरकारी पोस्टर, दी आग लगाने की धमकी,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -




राजनीतिक टकराव अब सड़कों से निकलकर घरों तक पहुंचने लगा है। भाजपा के पूर्व सह-मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा के आवास पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता संजीव वर्मा के घर की छत पर चढ़ गए और वहां लगे सरकार से संबंधित पोस्टर को फाड़ दिया।

video- https://youtube.com/shorts/vzu4meqRYLQ?si=f1a56Jyub1Hmkl_O


उकसावे की राजनीति को संरक्षण दे रहे गणेश गोदियाल: BJP
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी घर को जलाने की धमकी
परिवार के सदस्यों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने खुलेआम धमकी दी कि यदि भविष्य में भाजपा का कोई भी बैनर या पोस्टर घर पर लगाया तो पूरे परिवार को घर में आग लगाकर जान से मार दिया जाएगा। घटना के दौरान न सिर्फ परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि संजीव वर्मा की मां के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का भी आरोप है।

परिवार में दहशत का माहौल
घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। बीजेपी नेता संजीव वर्मा के परिवार ने इस पूरे मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा पर सीधा हमला है।

अंकिता भंडारी के मुद्दे की आड़ में राजनीति कर रही कांग्रेस: BJP
पोस्टर फाड़ने के प्रकरण पर अब भाजपाका रिएक्शन भी सामने आया है। भाजपा का कहना है कि अंकिता भंडारी के मुद्दे की आड़ में कांग्रेस न्याय की नहीं, अराजकता की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़ना और उसके पीछे कांग्रेस का झंडा लहराना यह साफ दिखाता है कि प्रदर्शन पीड़िता के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि सत्ता को बदनाम करने की साजिश है।

उकसावे की राजनीति को संरक्षण दे रहे गणेश गोदियाल: BJP
भाजपा ने कहा गणेश गोदियाल जैसे नेता इस उकसावे की राजनीति को खुला संरक्षण दे रहे हैं, जिससे कांग्रेस की असली सोच सामने आती है। जब सरकार न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है, तब कांग्रेस सड़क पर अराजकता फैलाकर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक हथियार बना रही है जोकि निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव