उत्तराखण्ड

SSP कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

खबर शेयर करें -

एसएसपी कार्यालय में तैनात समन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन जोशी का आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है। दिवंगत सब इंस्पेक्टर के आकस्मिक निधन पर SSP अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


जानकारी के अनुसार विपिन जोशी की पिछले कुछ समय से तबियत खराब चल रही थी। रविवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिवंगत विपिन जोशी निवासी बालावाला मूल रूप से कर्णप्रयाग जिला चमोली के रहने वाले हैं।

2002 में की थी उत्तराखंड पुलिस ज्वाइन
साल 2002 में विपिन जोशी ने उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुए थे। उसके बाद साल 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे। विपिन जोशी पिछले पांच सालों से एसएसपी कार्यालय में समन सेल के इंचार्ज थे। विपिन जोशी अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते थे।

रविवार सुबह विपिन जोशी का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से देहरादून उनके आवास बालावाला पहुंचा। वह अपने पीछे अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ विपिन जोशी को अंतिम विदाई दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव