उत्तराखण्ड

Rishabh pant की सीएम धामी से गुहार, उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मांगी जमीन, CM ने दिया जवाब

खबर शेयर करें -

 

LSG vs SRH rishabh-pant-TEAM OUT PLAYOFFS

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के लाल Rishabh pant अब अपने गृह राज्य यानी उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि बीती रात शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलवाने के लिए गुहार लगाई है। 

भौगोलिकसंदर्भ

Rishabh pant ने सीएम धामी से मांगी जमीन खरीदवाने में मदद

स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का रहने वाला होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है”।

ऋषभ पंत ने आगे लिखा “मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ़-सुथरी ज़मीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, एक ज़मीन ऐसी भी है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य को प्रमोट कर रहा था। इन सब बातों को एक तरफ रखकर, मैं अपनी जन्मभूमि वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें। 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिल पाई है। आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा”।

ऋषभ आप उत्तराखंड के गौरव हैं: CM

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत को जवाब में कहा “प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे”।

कृपया इसमें मेरी मदद करें: ऋषभ

मुख्यमंत्री धामी के जवाब मिलने के बाद ऋषभ पंत ने लिखते हैं “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाज़त दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूं ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकू। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करू”। 

राजनीति

उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर रह चुके हैं ऋषभ पंत

बता दें हाल ही में ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े इंडिव्यूजल टैक्सपेयर बने। ऋषभ ने पिछले वित्त वर्ष के लिए करीब 23 करोड़ 84 लाख टैक्स चुकाया, लेकिन जिस राज्य के लिए वह सबसे बड़े टैक्सपेयर बनकर सुर्खियों में आए, वहीं वह अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में तंग आकर उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से ये मदद मांगी है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव