उत्तराखण्ड

के सी वेणुगोपाल पहुंचे देहरादून, कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

 

kc-venugopal in dehradun

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल देहरादून पहुंच गए है। ऐसे में कांग्रेस भवन में के सी वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

के सी वेणुगोपाल पहुंचे देहरादून, कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आने पर राजपुर रोड में कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत गया। तो वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस भवन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठक

कांग्रेस भवन से वो होटल ताज के लिए रवाना हो गए। जहां सीनियर नेताओं से वो मुलाकात करेंगे। उसके बाद होटल मधुबन में बैठक होगी। बैठक में संगठन के सभी फ्रंटल जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव