उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कल 04 अक्टूबर को शाम 04:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विशेष ONE-WAY TRAFFIC PLAN, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

खबर शेयर करें -

कैंची धाम एवं नैनीताल में श्रद्धालुओं-पर्यटकों की भारी आगमन को देखते हुए यातायात के सुचारु संचालन एवं आमजन की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

🔴काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद

04 अक्टूबर 2026 को शाम 04:00 बजे से रात 10:00 बजे तक काठगोदाम, नारीमन पॉइंट होते हुए नैनीताल एवं भीमताल की ओर जाने वाला NH मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।

🟢 केवल EXIT TRAFFIC रहेगा
इस अवधि में नैनीताल एवं भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को ही हल्द्वानी की ओर EXIT कराया जाएगा।
उक्त मार्ग पर ONE-WAY TRAFFIC संचालित रहेगा।
🚗 नैनीताल जाने वाले वाहन इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें

दिल्ली/देहरादून की ओर से नैनीताल जाने वाले वाहन:

➡️ कालाढूंगी रोड → नैनीताल तिराहा → नैनीताल

हल्द्वानी होते हुए नैनीताल भीमताल/भवाली की ओर जाने वाले वाहन:

➡️ हल्द्वानी →काँलटेक्स्ट मुखानी → फतेहपुर तिराहा → पटुवाडांगर → बेलुआखान → भवाली/भीमताल

⚠️ कृपया नैनीताल पुलिस द्वारा जारी यातायात प्लान का पालन करें।

नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव