उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-गोपनीयता तार-तार: तहसील में निजी युवक संभाल रहे थे कोर्ट फाइलें, डीएम ने लगाई फटकार

खबर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल का तहसील में औचक छापा, गोपनीय फाइलों पर निजी युवक काम करते मिले

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील कार्यालय में औचक छापा मारकर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी। छापे के दौरान बेहद गोपनीय कार्यालय में कोर्ट की फाइलों पर दो निजी युवक काम करते हुए पाए गए, जिससे हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तहसीलदार से सवाल किया कि “इस तरह की लापरवाही से व्यवस्था आखिर कैसे सुधरेगी?”

जिलाधिकारी ने तुरंत एडीएम विवेक राय को मौके पर बुलाया और पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई व विस्तृत जांच के आदेश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि ऐसी ही अनियमितताओं के कारण फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्रों जैसे मामले सामने आ रहे हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पूरे घटनाक्रम से विभागीय लापरवाही उजागर हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव