उत्तराखण्ड

कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 654.10 ग्राम चरस व 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित कोतवाली लालकुआं की चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.07.2026 को चेकिंग, गश्त एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर एवं एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया।

1-654.10 ग्राम चरस व स्कूटी के साथ तस्कर गिरफ्तार

चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा खैरानी बिंदुखत्ता के पास देर रात्रि में संदिग्ध अवस्था में खड़ी TVS Ntorq (वाहन संख्या UK04AC6511) स्कूटी की जांच की गई। स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर नंबर छिपाया गया था। संदेह होने पर स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर हेलमेट के भीतर रखे सफेद पॉलीबैग से 654.10 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
इस पर अभियुक्त मनोज सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत, निवासी बुरथिंग बिरथी, थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी महादेव कॉलोनी, आरटीओ रोड, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को चरस एवं स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 108/26, धारा 08/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

2– 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मसल्स फैक्ट्री जिम के पास प्लॉट में खड़े ट्रकों के बीच अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहे अभियुक्त संजय सिंह बिलवाल पुत्र कुंदन सिंह बिलवाल, निवासी बोढ़खत्ता, बिंदुखत्ता, लालकुआं को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब, जिसमें 28 पव्वे इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की एवं 21 पव्वे मैकडॉवेल्स नं. 1 व्हिस्की, कुल 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 107/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम:

1- उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
2- कांस्टेबल दयाल नाथ

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव