उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहाँ हाईवे में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर

खबर शेयर करें -

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला हाईवे आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा

मोहब्बेवाला हाईवे आशारोड़ी चेक पोस्ट के तेज रफ़्तार ट्रक ने एक युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना डरावना था कि देखने वालों की रुंह तक कांप गई ।

अनियंत्रित होकर पलट गया था ट्रक

बताया जा रहा है आरटीओ चेक पोस्ट मोहब्बेवाला से 100 मीटर पहले डाट काली मंदिर की तरफ सहारनपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक संख्या HR69F9351 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में सड़क किनारे काम करने वाला एक मजदूर आ गया।

ट्रक की चपेट में आया श्रमिक

उक्त मजदूर कैंटर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश (19) पुत्र रामदीन निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

हाईवे पर चौथी बार हुआ हादसा

बता दें मोहब्बेवाला हाईवे मौत का मार्ग बनता जा रहा है। नया हाईवे बनने के बाद से ये चौथा हादसा है। इससे पहले भी हाईवे पर तीन हादसे हो चुके हैं। हालांकि ये हादसा सभी एक्सीडेंट से भयावह है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव