उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर छाए CM Dhami, X पर #DhamiKe5Saal बना देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-dhamike5saal-dhamis-5-years-trended-on-social-media

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच साल पूरे हो गए है। इस दौरान सोशल मीडिया पर सीएम धामी छाए रहे। #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ये हैशटैग देशभर में पहले नंबर पर रहा। जो कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व, सरकार के कार्यों और जनता के व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

पांच सालों में सीएम धामी ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले

दरअसल बीते पांच सालों में उत्तराखंड ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय देखे। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान बनाई। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने से लेकर सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को सुशासन का मॉडल बनाने की दिशा में नई मिसाल पेश की।

युवाओं को मिले सरकारी सेवाओं में अवसर

इसी अवधि में प्रदेश में चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमांत विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिले, जबकि मातृशक्ति, किसानों, सैनिकों और गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।

DhamiKe5Saal बना देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal के नंबर-1 ट्रेंड बनने को राजनीतिक विश्लेषक केवल डिजिटल अभियान नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रतीक मान रहे हैं। हजारों लोगों ने पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स और संदेशों के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को साझा किया।

पांच साल पूरे होने पर X पर टॉप ट्रेंड बना हैशटैग

DhamiKe5Saal का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनना इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और सुशासन की चर्चा अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव