उत्तराखण्ड

छात्रसंघ चुनाव में NSUI का पलड़ा भारी, कई कैंपस में निर्दलीयों का जलवा, क्या बदल रहा है युवाओं का मूड?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कल हुए छात्रसंघ चुनावों के बाद सियासी हलकों में भाजपा और कांग्रेस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कहने को NSUI और ABVP लड़ रहे थे। मगर साख इनके पीछे खड़ी भाजपा और कांग्रेस की लगी हुई थी।

छात्रसंघ चुनाव में NSUI का पलड़ा भारी
29 सितम्बर को सूबे में हुए छात्रसंघ चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो GEN Z का मूड क्या है ये काफी हद तक साफ होने लगा है, क्योंकि इस बार छात्र संगठनों के पीछे खुद इनके पैरेंटल पार्टी यानि बीजेपी और कांग्रेस के बीच खुला खेल चल रहा था। लेकिन कल जो हुआ है उसने भाजपा के माथे पर बल ला दिया है क्योंकि जहां कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज हल्द्वानी एमबीपीजी में निर्दलीय ने बाजी मारी है। वहीं अल्मोड़ा बागेश्वर को छोड़कर अधिकांश जगह निर्दलीय और NSUI समर्थित उम्मीदवार जीते हैं ।

श्रीनगर कैंपस में निर्दलीय का जलवा
वहीं अगर बात की जाए गढ़वाल की तो देहरादून, लक्सर और मसूरी के अलावा कुछ जगहों को छोड़कर कोटद्वार से चमोली मुख्यालय गोपेश्वर तक जहां NSUI ने बाजी मारी है। वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की सीट श्रीनगर कैंपस में निर्दलीय की बहुत बड़े मार्जिन से जीत हुई है। जीत का ये आंकड़ा इशारा है कि आगामी चुनाव बीजेपी के लिए मुश्किलों भरा रह सकता है और ZEZ G खेल पलट सकता है। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

मतदान नतीजे पर डालें एक नजर
अल्मोड़ा जिले में राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में ABVP समर्थित पूरे पैनल ने जीत दर्ज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं बनबसा में अध्यक्ष समेत पांच पदों पर ABVP समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। पाटी और देवीधुरा में भी ABVP समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि लोहाघाट में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। दूसरी ओर, एसएसजे चम्पावत परिसर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु तड़ागी विजयी रहे।

बालगंगा महाविद्यालय में NSUI प्रत्याशी ने की जीत दर्ज
टिहरी के बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमरा में अध्यक्ष पद पर NSUI की प्रियांशी तिवारी ने ABVP के सुजल को 62 मतों से हराकर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर NSUI और ABVP के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। मतगणना में NSUI प्रत्याशी प्रियांशी तिवारी को 237 मत, जबकि ABVP के सुजल को 175 मत मिले। वहीं 47 मत निरस्त किए गए। चुनाव में NSUI का प्रदर्शन पहले से ही मजबूत रहा। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य छह पदों पर NSUI के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

रामनगर में ABVP के बागी नीरज कंडारी की जीत
रामनगर के पीएनजी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे नीरज कंडारी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। नीरज कंडारी को 738 वोट मिले, जबकि NSUI प्रत्याशी सूरज रावत 733 वोट के साथ महज 5 वोट से पीछे रह गए। ABVP की अधिकृत प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 वोट मिले। नीरज कंडारी पहले ABVP में सक्रिय रहे हैं और इस बार टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

उत्तराखंड के इन महाविद्यालय में हुई NSUI की जीत
किच्छा डिग्री कॉलेज — अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर जीत
चकराता महाविद्यालय — सभी पदों पर निर्विरोध
मसूरी एम.बी. पीजी कॉलेज — उपाध्यक्ष, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष निर्विरोध
पौखाल, टिहरी महाविद्यालय — सभी पदों पर निर्विरोध
लम्बगांव महाविद्यालय — सभी पदों पर निर्विरोध
सतपुली, पौड़ी महाविद्यालय — सभी पदों पर निर्विरोध
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग — सभी पदों पर विजय
टोलिया राजकीय महाविद्यालय, मुनस्यारी — सभी पदों पर निर्विरोध
के.एल.डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, रुड़की — सभी पदों पर NSUI की जीत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेदिखाल — सभी प्रत्याशियों की जीत
ट्यूणी राजकीय महाविद्यालय — सभी 6 पदों पर NSUI समर्थित प्रत्याशियों की जीत
राजकीय महाविद्यालय मोरी, उत्तरकाशी — पूरे पैनल की जीत
काण्डा डिग्री कॉलेज — सभी 7 पदों पर NSUI का परचम
राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर — सभी पदों पर जीत
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर — सभी पदों पर जीत
राजकीय महाविद्यालय नादानगर घाट, चमोली — सभी पदों पर जीत
राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग — सभी पदों पर जीत
राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर — शानदार जीत
राजकीय महाविद्यालय बैजरो — शानदार जीत
बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल, घनसाली, टिहरी — अध्यक्ष एवं पैनल पर जीत
राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ — सभी पदों पर जीत
राजकीय महाविद्यालय कपकोट — सभी पदों पर जीत
डी.बी.एस. पीजी कॉलेज, देहरादून — अध्यक्ष पद पर जीत
कोटद्वार पीजी कॉलेज — अध्यक्ष पद पर जीत
ऋषिकेश परिसर — अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर जीत
पुरोला — पूरे पैनल पर जीत
मुनस्यारी — पूरे पैनल पर जीत
धारचूला — पूरे पैनल पर जीत
महिला डिग्री कॉलेज, काशीपुर — पूरे पैनल पर जीत
राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला, हरिद्वार — विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं सहसचिव
नंदासैंण कॉलेज — सभी पदों पर विजय, पूरा पैनल
राजकीय महाविद्यालय गरुड़ — सभी पदों पर जीत
चन्द्रावती डिग्री कॉलेज, काशीपुर — पूरा पैनल NSUI विजयी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव