उत्तराखण्ड

कुल्हाल बार्डर पर स्थिति सामान्य, बयानबाजी के चलते UKD नेता पर FIR दर्ज

खबर शेयर करें -

dehradun-nihangs-return-situation-at-kulhal-border-normal

पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर निहंग वाले मामले को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ था। अब रविवार को ये सामान्य हो गया है। गिरफ्तार आरोपी चारों निहंगों को रिहा कर दिया गया था। जिसके बाद वो अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। साथ ही बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को भी वापसा बुला लिया गया है।

कुल्हाल बार्डर पर स्थिति सामान्य

दरअसल उत्तराखंड-हिमाचल सीमा में कुल्हाल बार्डर पर कई दिनों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात थी। कर्णप्रयाग में निहंग सिखों वाले मामले की वजह से भारी संख्या में निहंग पांवटा साहिब पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने अपने चार साथियों की रिहाई की मांग की थी। चारों की रिहाई के बाद रविवार सुबह वो पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।

वापस लौटे निहंग

अरदास के बाद सुबह करीब छह बजे सभी निहंग जत्थों के साथ रवाना हो गए। जिसके बाद अब कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य हो गए। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कम कर दी गई है। एसपी देहात पंकज गैरोला की माने तो सभी निहंग वापस लौट गए हैं।

बयानबाजी के चलते UKD नेता पर जीरो FIR दर्ज

इसी बीच सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। हिमाचल के पांवटा साहिब में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मामला उत्तराखंड से जुड़ा होने की वजह से जांच के लिए एफआईआर देहरादून के संबंधित थाना भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर दिए भड़काऊ भाषण!

पांवटा साहिब के सूरजपुर निवासी परमजीत सिंह बंगा ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आशीष नेगी ने सोशल मीडिया पर कहा कि “हम स्वर्ण मंदिर पर दोबारा भी हमला कर सकते हैं, ब्लू स्टार ऑपरेशन याद करवा दूंगा।” साथ ही ये भी आरोप लगाया गया है कि वो सिख समुदाय के लोगों को खालिस्तानी कहकर संबोधित क रहे हैं

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव