
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के अंदर उथल-पुथल चल रही है। इसी बीच सोमवार को पीएम कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि हाल के सालों में ब्रिटेन में पीएम की कुर्सी के छोटे कार्यकालों का सिलसिला चल रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट में अब उनके इस्तीफे के साथ एक और छोटे कार्यकाल का अंत हो गया।
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
दरअसल डाउनिंग स्ट्रीट ने आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें स्टार्मर ने कहा उन्होंने किंग को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। अगले प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वो पद संभालेंगे।
स्टार्मर ने दे दिया इस्तीफा
पिछले कई हफ्तों से स्टार्मर के भविष्य को लेकर कई सारी अटकलें लगाई जा रही थीं। घटते समर्थन और लेबर पार्टी के अंदर चल रहे नेतृत्व परिवर्तन के बीच स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया। साल 2024 में लेबर पार्टी को स्टार्मर भारी बहुमत दिलाई थी। पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल के शासन का अंत किया था।
कौन होगा ब्रिटेन का अगला PM?
जुलाई 2024 में 61 साल के स्टार्मर ने ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। जीत के बाद उन्होंने पने पूर्ववर्ती ऋषि सुनक की तारीफ की थी। अपने पहले संबोधन में उन्होंने उनके नेतृत्व और मेहनत की सराहना की थी। अब देखना ये होगा कि ब्रिटेन का अगला PM कौन होगा?

