उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कार्य का आज सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के द्वारा निरीक्षण किया गया जानकारी के अनुसार रविवार को NHAI के अधिकारियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और एसडीएम ने नरीमन चौराहे से लेकर काठगोदाम पुल तक स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण भी चिह्नित किया गया. धिकारियों के मुताबिक चिन्हित अतिक्रमण को जल्द ही तोड़ा जाएगा.


सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया की सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही काठगोदाम पुल तक सड़क को चौड़ा किया जाना है, इसलिए NHAI के साथ अधिकारियों ने मिलकर फर्स्ट फेस का स्थलीय निरीक्षण किया है. जिस पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव