उत्तराखण्ड

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद निधि को लेकर कही ये बात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : आज हल्द्वानी में इंडिया गठबंधन के दलों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के प्रकाश जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। इस क्रम में पूरे लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभाओं का आयोजन किया जायेगा

इंडिया गठबंधन नेताओं ने कहा कि, नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा बीजेपी सांसद का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। उनके पांच साल के रिपोर्ट कार्ड में केवल एक उपलब्धि है कि वे अपनी सांसद निधि का पैसा तक जनता के लिए खर्च नहीं कर पाए। ऐसे सांसद को यहां की जनता हराने और इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है।


बैठक में कांग्रेस के महासचिव नीरज तिवारी, भाकपा (माले) के जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव डी एस कोटलिया, भारत जोड़ो अभियान के डॉ रवि चोपड़ा, सद्भावना समिति के भुवन पाठक, सर्वोदय मंडल के इस्लाम हुसैन, देश की बात के देवेंदर कुमार, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, आप के अब्दुल कादिर, माले के डीएस मेहता, मंजू तिवारी, प्रभात पाल, श्रीकांत खंडेलवाल, अजय जोशी, नंदिनी शामिल रहे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव