उत्तराखण्ड

देहरादून समेत इन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

mausam-alert

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम ख़राब रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 18 जून को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून को देहरादनू , टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो 4200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

19 जून को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

वहीं 19 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में अनेक स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 4200 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली से भी लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव