हल्द्वानी।नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के द्वारा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जनता का आभार जताया और उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हम और भी ज्यादा तैयारी के साथ उतरेंगे।
नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में वह जनता द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करते हैं। भविष्य में और मजबूत रणनीति बनाकर जनता के बीच जाकर वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बेहद कम समय मिला बावजूद उसके जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
कांग्रेस नेता प्रकाशी जोशी ने कहा कि हम संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। जिससे कि आगामी आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी करे। आपको बता दें कि नैनीताल लोकसभा में कांग्रेस की करारी हार का सबसे बड़ा कारण संगठन का बेहद कमजोर होना रहा।

