उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की ओर आ रही गाड़ी हुई सड़क दुर्घटना की शिकार ,एक की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र में आज सुबह एक कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक थल से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश कार्की और सूरज रौतेला अपनी कार से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप कार अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर जा गिरी। बता दे कि वाहन संख्या uk 05 ta 1832 है। कार में सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रेम नगर निवासी प्रकाश सिंह को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव