उत्तराखण्ड

कीर्तिनगर में व्यापारियों के साथ मारपीट, बाजार बंद का किया ऐलान

खबर शेयर करें -

 

कीर्तिनगर में व्यापारियों के साथ मारपीट

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर में व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके चलते गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान किया है।

कीर्तिनगर में व्यापारियों के साथ मारपीट

घटना होली के दिन देर शाम 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कुछ युवकों ने उनकी दुकान में आकर मारपीट करने लगे। मारपीट में तीन व्यापारी घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले युवक नैथाणा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

दो आरोपी अरेस्ट

कीर्तिनगर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद कीर्तिनगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने विरोध स्वरूप कल बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव