उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा की होगी ये जांच, आदेश हुए जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी हिंसा की जांच की मांग लगातार उठ रही थी। जिसके बाद इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि हल्द्वानी में भड़की हिंसा में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।


हल्द्वानी हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी हो गए हैं। राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया है। जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं कमिश्नर को दी गई है। इसके साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश भी दिए गए हैं।


एसएसपी नैनीताल पीएन मीना का कहना है कि पुलिस ने 19 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके साथ ही उपद्रवियों की पहचान की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव