उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

बड़ी खबर-यहां 153 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रतिबंधित मांस को लेकर एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां गौसंरक्षण स्क्वाड ने 153 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गौ संरक्षण स्क्वाड किच्छा के प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम गुलड़िया में एक घर में दबिश देकर प्रतिबंधित पशु का वध कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़े गये व्यक्ति ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई निवासी सलमान हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन और उसके पिता लियाकत हुसैन पुत्र मो. हनीफ है। टीम ने मौके से 153 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, चापड़, छुरी, लकड़ी का गुटका, तराजू बाट अगला लेख बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव