उत्तराखण्ड

एंटी-नेशनल है इम्तियाज अली की फिल्म ‘Main Vaapas Aaunga?, AR रहमान का रिएक्शन हुए वायरल

खबर शेयर करें -

 

ar-rahman-react on-movie-main-vaapas-aaunga

बॉक्स ऑफिस पर डॉयरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म “मैं वापस आऊंगा”(Main Vaapas Aaunga) छायी हुई है। 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि एक वर्ग ऐसा भी है जो इस मूवी में पाकिस्तान को दिखाए जाने के तरीके पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। जिसमें फिल्म को कथित तौर पर एंटी नेशनल भी कहा जा रहा है। इसी से जुड़े एक व्यंग्यात्मक पोस्ट पर एआर रहमान का भी रिएक्शन आया है।

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ पर AR रहमान का रिएक्शन

इम्तियाज अली की हालिया फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ पर चल रही बेहस में अब ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान भी कूद गए है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चल रही आलोचनाओं को रहमान ने खारिज कर दिया। जिसमें लोग इस फिल्म को ‘एंटी नेशनल’ बता रहे हैं।

एंटी-नेशनल पोस्ट पर छूटी एआर रहमान की हंसी

सोशल मीडिया पर एक वर्ग इस फिल्म में पाकिस्तान को दिखाए जाने के तरीके पर कड़ी आलोचना कर रहे हैं। फिल्म पर लगे ‘राष्ट्र विरोधी’ आरोप को लेकर लेकर एआर रहमान ने एक व्यंग्यात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। जिसमें हंसने वाला इमोजी भी बनाया। दरअसल, रहमान ने जिस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया वो पोस्ट उन सभी दावों का मजाक बना रही है जिसमें फिल्म को एंटी नेशनल कहा गया। पोस्ट की हेडलाइन थी- ‘एंटी नेशनल’? इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट एआर रहमान ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर कर हंसने वाला इमोजी भी डाला।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव