उत्तराखण्ड

कांवड़ मेले से पहले रोडवेज का बड़ा फैसला, साधारण बसों के रूट में बड़ा बदलाव

खबर शेयर करें -

देहरादून: कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जाम से राहत देने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है। 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले के दौरान देहरादून से दिल्ली जाने वाली साधारण रोडवेज बसों का संचालन भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किया जाएगा
अब तक एक्सप्रेसवे पर केवल एसी और वॉल्वो बसें चलती थीं…जबकि साधारण बसें पुराने मार्ग से होकर जाती थीं नए फैसले के बाद सामान्य बसों के यात्री भी कम समय में दिल्ली पहुंच सकेंगे। निगम का दावा है…कि एक्सप्रेसवे से सफर करने पर यात्रा करीब साढ़े तीन घंटे में पूरी हो सकेगी।

हालांकि एक्सप्रेसवे पर बीच में कोई स्टॉप नहीं होने के कारण परिवहन निगम को राजस्व का कुछ नुकसान हो सकता है इसके बावजूद यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वर्तमान में देहरादून से दिल्ली के लिए रोजाना करीब 95 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है…जिनमें साधारण, एसी और वॉल्वो बसें शामिल हैं।

इसके अलावा, दीपावली से पहले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम अपने बेड़े में 28 नई एसी और वॉल्वो बसें शामिल करने की तैयारी कर रहा है ये बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जाएंगी और सभी बीएस-6 मॉडल की होंगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों के शामिल होने से त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर और अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव