उत्तराखण्ड रामनगर हल्द्वानी

रामनगर -यहां मां बेटे का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

खबर शेयर करें -

रामनगर-यहां के विकास खण्ड के ग्राम नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 मे मां और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। दोनों के शवों के पास जहरीला पदार्थ मिला है जिससे दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 निवासी नंदा देवी (65) पत्नी स्व. जगत सिंह, उसका बेटा सुरेंद्र सिंह (42) मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से लापता थे। शाम करीब पांच बजे पड़ाेस में रहने वाली एक युवती शाहनत्थन पीर के पास के जंगल में आम तोड़ने गई थी। वहां उसने नंदा देवी और सुरेंद्र सिंह के शव देखे और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची मृतका का छोटा बेटा पीएसी जवान देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचा।


पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि पीएसी जवान का भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अविवाहित था। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव