उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का बड़ा एक्शन, DDPO प्रमोद कुमार निलंबित; ये रही वजह..

खबर शेयर करें -


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर कड़ा रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की एक अहम बैठक के दौरान मंत्री ने सख्त एक्शन लिया है।मंत्री ने लापरवाही पर जिला विकास एवं…

नारनौल : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर कड़ा रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की एक अहम बैठक के दौरान मंत्री ने सख्त एक्शन लिया है।मंत्री ने लापरवाही पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

 डीडीपीओ प्रमोद कुमार पर यह सख्त कार्रवाई मुख्य रूप से दो कारणों से की गई। क्षेत्र में चल रहे विभिन्न पंचायत एवं विकास कार्यों में बहुत गड़बड़ियां देखने को मिली, जिसे लेकर मंत्री नाराज थीं। मंत्री द्वारा बुलाई गई इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में  डीडीपीओ प्रमोद कुमार बैठक में देरी से पहुंचे। जिस कारण मंत्री ने तुरंत प्रभाव से एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश दे दिए। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव