
नैनीताल में आज ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता के लिए एक भव्य रैली में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और आई.जी.निवेदिता के साथ कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सभी लोग एक रैली के रूप में गए
नैनीताल में ब्रैस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के मकसद से अक्टूबर माह में आशा फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
स्तन कैंसर में समय से पहचान ही सबसे बड़ी सुरक्षा का मंत्र लेकर हुई इस रैली में बिड़ला विद्या मंदिर, एल.पी.एस., सैंट मैरिज कान्वेंट स्कूल, आल सेंटस कॉलेज, रामा मोंटेसरी स्कूल, एम.एल.बी.वी.एम., बी.वी.एम.ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के साथ ही एस.बीआई, कुर्मांचल बैंक, एच.डी.एफ.सी., नैनीताल
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, रोटरी क्लब आदि ने हिस्सा लिया।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
भारत मे ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को लेकर नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में मौजूद लोगों को जरूरी जानकारियां दी गई। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में डिटेक्ट होने वाले कैंसर में 27 प्रतिशत ब्रैस्ट कैंसर होता है। कैंसर में ब्रैस्ट कैंसर पहले नंबर पर है। वर्ष 2020 तक लगभग 18 लाख महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्ट किया गया था।
ब्रैस्ट कैंसर में केवल 40 से 50 प्रतिशत लोग ही मौत के मुंह से बचकर निकल पाते हैं। विश्व ब्रैस्ट कैंसर में 1/3 हिस्सा भारत का है। ब्रैस्ट कैंसर से 50 से 60 प्रतिशत महिलाओं को जान गंवानी पड़ती है। एक सर्वे में सामने आया है कि हर 4 मिनट में ब्रैस्ट कैंसर का 1 केस और हर 8 मिनट में इसमें 1 मौत हो रही है।
अमेरिका ने वर्ष 1980 में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जिसके बाद इस कैंसर पर बहुत अधिक मात्रा में कंट्रोल कर लिया गया। भारत में भी इस जानलेवा ब्रैस्ट कैंसर पर नियन्त्रण के लिए जागरूकता को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऊत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल और गुजरात समेत कुछ अन्य राज्यों में इस कैंसर को हाई वॉल्यूम में देखा गया है। यूटरस, कोलोरेक्टल, ओवरी, स्टमक जैसे खतरनाक कैंसर से भी घातक इस ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता से ही इससे होने वाली हानी को कम किया जा सकता है।भौगोलिक संदर्भ
रैली, मल्लीताल फ्लैट्स मैदान से शुरू होकर मॉल रोड से तल्लीताल में इंडिया होटल तक और वापस फ्लैट्स मैदान में सम्पन्न हुई।
बताया कि PINK का मतलब, Prevention, Investigation, no Fear and Knowledge होता है। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, अनिल शर्मा, आयोजक सचिव आशा शर्मा, डा.स्मिता सिंह, डा.गर्भयाल, डॉ.अरुण मिश्रा, संध्या डालाकोटी, ईशा साह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
